हरदोई में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

रविवार को कोतवाली देहात के मोहलिया शिवपार में देश दीपक गुप्ता की पत्नी पूनम की संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के पंखे से लटका हुआ शव बरामद हुआ था।

0

उत्तर प्रदेश के हरदोई में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर मायके वालों ने पुलिस अधीक्षक के घर के बाहर देर रात काफी हंगामा किया है।

मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर कोतवाली शहर संजय कुमार पाण्डेय ने मृतका के परिजनों से सहानुभूति जताने के बजाय उनसे अभद्र व्यवहार किया। इंस्पेक्टर द्वारा अभद्र व्यवहार किये जाने पर मृतका के मायके वालों ने नाराज़गी जताई है।

रविवार को कोतवाली देहात के मोहलिया शिवपार में देश दीपक गुप्ता की पत्नी पूनम की संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के पंखे से लटका हुआ शव बरामद हुआ था। जहाँ शाहजहांपुर से मृतका के परिजनों ने आकर ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों व उनके सहयोगियों द्वारा ईंट, पत्थर चलाकर हमला करने का भी आरोप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here