Delhi: नाबालिक का अपहरण कर, वेश्यावृत्ति करवाई

पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। जबकि दो महिलाओं की तलाश है।

0
88
Kidnapped minor

Delhi: देश की राजधानी Delhi में एक 14 साल की नाबालिक को अगवा कर देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। नाबालिक का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर दो नाबालिक सहित पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। दो महिलाओं की अभी तलाश की जा रही है। इनमें से एक आरोपी की माँ भी है। जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित नाबालिक लड़की पहले अपने नाना-नानी के साथ रहती थी।

उसका सोनू नाम का एक दोस्त था। सोनू ने नाबालिक लड़की को शादी करने का बहाना देकर नाना के घर से बुलाया और उसके बाद अपने दो युवा दोस्तों की मदद से उसे अपने घर ले गया। जहां उसने और उसकी माँ ने पीड़िता को पीटा और उसके बाल काट दिए। साथ ही उसे अपने घर में बंधक बना लिया।

आरोप है कि सोनू और उसकी माँ ने पीड़िता से वेश्यावृति करानी शुरू कर दी। सूत्रों ने बताया कि दोनों नाबालिक और एक अन्य महिला सोनू के घर ग्राहक लेकर आते थे। पकड़े गए दो आरोपी बाबू मियां और आनन्द कुमार दोनों ने नाबालिक के साथ कई बार रेप किया। इसके अलावा भी नाबालिक के साथ कई अन्य लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस टीम ने नाबालिक की सहेली की मदद से उसे एक पार्क में मिलने के लिए बुलाया। जहाँ से उसे पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया। पुलिस ने नाबालिक लड़की के बयान पर कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों सोनू, बाबू मियां, आनन्द कुमार को गिरफ्तार किया। जबकि सोनू से पूछताछ के बाद दो नाबालिको को भी पकड़ा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here