Homeराज्यझारखंडJharkhand: संदिग्ध अवस्था में कुएं से मिला महिला का शव

Jharkhand: संदिग्ध अवस्था में कुएं से मिला महिला का शव

गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र में एक 65 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध अवस्था में कुएं से बरामद हुआ है। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई।

दरअसल पूरा मामला घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव का है। जहां 65 वर्षीय एतवारी भगताइन का शव कुएं से बरामद हुआ है। जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतिका के बेटे सुनील उरांव ने बताया कि वह रोजाना सुबह महुआ चुनने जंगल जाया करती थी। उससे पहले ही खाना बना लेते थी। सुबह उठकर खाना बनाने गई तो अचानक गायब हो गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर गांव के ही एक कुआं में उसका शव पड़ा हुआ मिला।

जांच में जुटी पुलिस

इधर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि नवडीहा गाव में कुआं से एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन व ग्रामीण शव बाहर निकाल चुके थे। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वह सुबह से ही घर से गायब थी।

फिर थोड़ी देर बाद गांव के ही एक कुआं में उसका शव देखा मिला। आशंका जाहिर की जा रही है कि पानी भरने के दौरान वह कुआं में गिर गई होगी और दम घुसने से मौत हो गई। लेकिन पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular