Homeराज्यउत्तर प्रदेशUttar Pradesh: बच्चे को स्वस्थ करने के लिए दी चचेरे भाई की...

Uttar Pradesh: बच्चे को स्वस्थ करने के लिए दी चचेरे भाई की बलि

उत्तर प्रदेश जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में अनूप नाम के एक व्यक्ति ने अपने बीमार बच्चे को स्वस्थ करने के लिए तांत्रिक की सलाह पर अपने 10 वर्षीय चचेरे भाई की बलि देने के मामले में आरोपी और तांत्रिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी (एसपी) प्रशांत वर्मा ने आज पत्रकारों को बताया कि परसा गांव निवासी कृष्ण वर्मा का पुत्र विवेक (10) गुरुवार की रात घर से लापता हो गया था। देर रात उसका शव उसके ही खेत में मिला। उन्होंने बताया कि बच्चे का गला काट हुआ था। उसके सिर पर टी के निशान थे। शव को मिट्टी के नीचे दबाकर छिपाने की कोशिश की गई थी।

एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मृतक विवेक के चचेरे भाई अनूप का ढाई साल का बच्चा मानसिक रूप से बीमार है। डॉक्टरों से इलाज में सफलता नहीं मिलने पर वह बच्चे के इलाज के लिए नजदीक के गांव जगन्नाथपुर निवासी तांत्रिक जंगली के चक्कर में पड़ गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तांत्रिक ने अनूप को उकसाया कि वह नरबलि दे जिससे उसका बच्चा स्वस्थ हो जाएगा। उन्होंने बताया, इस बहकावे में आकर अनूप ने अपने चाचा चिंताराम के साथ मिलकर विवेक (10) की बृहस्पतिवार/शुक्रवार की दरमियानी रात फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि हत्या के बाद चाचा-भतीजे ने शव को छिपाने के लक्ष्य से उसे खेत में दफना दिया। पुलिस ने शनिवार को अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर नजदीक के खेत में छिपाया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय इंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी अनूप, चिंताराम और तांत्रिक जंगली को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular