Homeराज्यउत्तर प्रदेशमाफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता बेनकाब, फोटो वायरल

माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता बेनकाब, फोटो वायरल

उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अंडर ग्राउंड शाइस्ता परवीन का चेहरा अब लोगों के लिए अंजना नहीं रहा। सोशल मीडिया पर बगैर नकाब एक फोटो वायरल हुई है। जो शाइस्ता परवीन की बताई जा रही है। दरअसल अभी तक किसी ने शाइस्ता परवीन का पूरा चेहरा नहीं देखा था। ऐसी स्थिति में उनकी तलाश करने में पुलिस को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब यदि सोशल मिडिया पर वायरल तस्वीर शाइस्ता परवीन की ही है तो पुलिस के लिए यह एक बहुत अच्छी खबर है। क्योंकि चेहरा सामने आने से उसकी तलाश में पुलिस को एक बड़ी मदद मिलेगी।

25 हजार का इनाम घोषित

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन इन दिनों पुलिस से भागी-भागी फिर रही हैं। शाइस्ता परवीन 24 फरवरी, 2023 को प्रयागराज में हुई उमेश पाल व उसके दो गनर की हत्या में नामजद अभियुक्त हैं। इस ट्रिपल मर्डर केस में नाम आने के बाद पुलिस शाइस्ता परवीन की तलाश में जुटी हुई है। जिसके लिए पुलिस को शाइस्ता परवीन की जानकारी देने पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। तलाश में जुटी पुलिस तो क्या अभी तक जिले की पब्लिक भी शाइस्ता परवीन को कभी बेनकाब नहीं देखी थी। शाइस्ता परवीन यूं तो जल्दी घर से बाहर नहीं निकलती थीं। मगर पति अतीक अहमद व देवर अशरफ के जेल जाने के बाद उन्हें डेरे से बाहर खुलकर आना पड़ गया।

नकाब में रहा चेहरा

शाइस्ता परवीन जब भी घर से बाहर निकलीं तो हमेशा नकाब में ही रहीं। चेहरा किसी नकाब में होने के कारण अभी तक पुलिस को तलाशने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल साड़ी पहने हुए एक महिला की फोटो शाइस्ता परवीन की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि यह तस्वीर उनके एलबम की है। यदि सोशल मीडिया की यह बात सच है तो पुलिस के लिए आज की डेट में इससे बड़ी राहत की खबर कुछ हो ही नहीं थी। क्योंकि इस तस्वीर के जरिए उमेश पाल मर्डर केस की आरोपित व इनामी शाइस्ता परवीन की तलाश में पुलिस को बड़ी मदद मिलेगी। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर शाइस्ता परवीन की है, अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular