राजू पाल हत्याकांड में अब्दुल कवि की बहन व बहनोई सहित 5 गिरफ्तार

एक दर्जन से अधिक मात्रा में असलहे व कारतूस बरामद।

0
7

कौशाम्बी/ प्रयागराज: पुर्व विधायक स्व० राजू पाल हत्याकांड (Raju Pal murder case) में फरार चल रहें एक लाख के इनामी अब्दुल कवि की बहन व बहनोई सहित 5 आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उनके पास से एक दर्जन से अधिक मात्रा में असलहे व कारतूस बरामद हुए है।

यूपी के कौशाम्बी जिले के थाना सराय आकिल से वांछित/ इनामिया भगोड़े अब्दुल कवि पुत्र अब्दुल गनी निवासी गांव भखंदा थाना सराय अकिल की तलाश में पुलिस ने उसके छिपने तथा शरण देने वालों के ठिकानों पर दबिश दी। जिसमे मुख्यतया कवि की ससुराल कटैया तथा उसके मजरों के चिन्हित घरों पर सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस ने अब्दुल कवि की ससुराल तथा उससे संबंधित लोगो में से 5 लोगो की गिरफ्तारियां की है। पुलिस ने कवि की ससुराल व उसकी बहनों के यहाँ से अवैध शस्त्र भी बरामद किए है।

24 घण्टे के अन्दर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव और उनकी टीम ने अतीक अहमद के संरक्षण दाताओं पर एक और बडी़ कारवाई की है। संदिग्ध गिरफ्तारों की सूचि नीचे दी गयी है –

  • मोहम्मद आवेश s/o स्वर्गीय जाहिद हुसैन age 74
  • मो० इरफान पुत्र- रियासत अली उम्र- 35 वर्ष निवासी- बेरुई थाना सराय अकिल कौशांबी
  • शमसुल निशा पत्नी- लियाकत अली उम्र- 48 वर्ष निवासी- बेरूई थाना सराय अकिल कौशांबी
  • तब्सुम (कवि की बहन) W/O अब्दुल मन्नान R/O कटैया थाना सराय अकिल
  • लियाकत अली पुत्र रियासत अली निवासी ग्राम बेरूई थाना सराय अकिल

बरामदगी का विवरण

  • 1. 3DBBL बंदूक लाइसेंसी
  • 2. 3 राइफल लाइसेंसी
  • 3. 2 SBBL बंदूक लाइसेंसी
  • 4. 41 315 बोर कारतूस
  • 5. 20 12 बोर कारतूस
  • 6. 22 12 बोर खोखा कारतूस
  • 7. 315 बोर के 4 तमंचे
  • 8. 12 बोर के 1 तमंचा।

आपको बता दें किं अब तक 2 दिनों में कुल 10लोगों को गिरफ्तार करके आगे की कार्यवाही की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here