सालासर: सजेगा दरबार लगेगी सवामणी

0
25

श्री सालासर (Salasar) हनुमान सेवा समिति द्वारा आयोजित 18 वे श्री हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी श्री सालासर (Salasar) बालाजी मंदिर जलवंत टाउनशिप में बड़े जोर शोर से चल रही है। आयोजित मीटिंग में समिति के सभी सदस्य तथा सालासर (Salasar) युवा संगठन के सभी सदस्य व सालासर महिला संगठन के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

सचिव मीडिया प्रभारी मंगल वैष्णव ने बताया कि आगामी 5 एवम 6 अप्रैल को दो दिवसीय महोत्सव में दिनाक 5 अप्रैल महिला संगठन द्वारा सुंदरकांड का पाठ एवम भव्य बालाजी के दरबार का श्रृंगार किया जायेगा। बालाजी के दरबार का श्रृंगार विशेष कलकता से आने वाले कारीगरों द्वारा किया जायेगा। आखंड ज्योत एवम छप्पन भोग लगाया जाएगा। भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया है, जिसमे गौ संत निवाई आश्रम के श्री प्रकाश दास जी द्वारा भजनों की गंगा बहाई जायेगी। साथ में स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। जीवंत झाकियों की भी प्रस्तुति दिल्ली से आने वाले कलाकारों द्वारा होगी।

समिति के अध्यक्ष टीकम असावा ने बताया कि 6 अप्रैल को सुबह कष्ट भजन हनुमान मंदिर त्रिकम् नगर से भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी, जिसमें गौ सेवा के उद्देश को सार्थक करने हेतु भारतीय संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए सूरत के विभिन्न गौशालाओं से बेलगाड़ियो में विभिन्न झाकियां एवम निशान के साथ महिला-पूरुष काफी संख्या में ढोल बैंड के साथ सालासर बालाजी मंदिर जलवत टाउनशिप तक आयेगी। मुख्य सयोजक दामोदर गोड ने बताया कि 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे से करीबन 2000 भक्त बालाजी को सवामनी का भोग लगाने आयेंगे। करीबन 501 किलो बूंदी का भोग एवम 101 किलो चूरमे और 151 किलो लड्डू का भोग परोसा जाएगा।

समिति के संरक्षक विनोद राठी के अनुसार शाम को महाआरती के बाद करीबन 15000 भक्तो का महाप्रसाद रहेगा। समिति के मुख्य ट्रस्टी सुशील अग्रवाल ने समिति के सेवाओं के बारे में जानकारी दी, जिसमे वर्ष भर चलने वाली गौ सेवा के अंतर्गत राजस्थान एवम सूरत की अलग अलग गौ शालाओं में समिति द्वारा टीन शेड का निर्माण, चारा गोदामों का निर्माण मेडिकल सुविधा के साथ अन्य सेवाएं भी जारी है। मंदिर पुजारी श्री बबलू महाराज ने मंदिर की भक्तो की आस्था और श्रद्धा के बारे में जानकारी दी। महोत्सव को सफल बनाने हेतु उपाध्यक्ष रामानुज असावा के साथ युवा संगठन के अध्यक्ष वासु असावा संगठन मंत्री रतन प्रजापत के साथ पूरी टीम दिन रात कार्य कर रही है। महोत्सव के अलग-अलग प्रभार सभी कार्यकर्ताओं को दिए गए है। अखंड ज्योत प्रज्वलन के मुख्य अतिथि भगवान भाई चांडक दिव्या फैब के कर कमलों से होगा। महोत्सव में सर्व धर्म संस्था और सुरभि सेवा समिति कामधेनु मित्र मंडल पथमेड़ा गौ धाम तीर्थ के कार्यकर्ता अपनी सेवाए प्रदान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here