Homeराज्यउत्तर प्रदेशकौशाम्बी: माफिया अतीक अहमद के करीबी और उसके अधिवक्ता के घर चला...

कौशाम्बी: माफिया अतीक अहमद के करीबी और उसके अधिवक्ता के घर चला बुलडोजर

कौशाम्बी: जिले में सराय अकिल थाना क्षेत्र के भखंदा गाँव में माफिया अतीक अहमद के करीबी और राजू पाल हत्याकांड के फरार आरोपी अब्दुल कवि के भाईयो के घर पर भी प्रशासन ने शुक्रवार को बुलडोजर चलाकर करोड़ो की संपत्ति नष्ट की है। पुलिस को अब्दुल कवि के घर से अवैध असलहे भी बरामद हुए है,वही पुलिस और प्रशासन ने अब्दुल कवि के पुलिस, अधिवक्ता और अध्यापक भाईयो के घरों पर भी बुलडोजर चलाया है और घरों को जमींदोज किया है।

अब्दुल कवि है घर से बेदखल

माफिया अतीक अहमद के करीबी और राजू पाल हत्याकांड के फरार आरोपी अब्दुल कवि का एक भाई जिला न्यायालय में अधिवक्ता है। अधिवक्ता का घर गिराए जाने से नाराज वकीलों ने मझनपुर में सड़क पर प्रदर्शन और पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है।अधिवक्ताओं ने जानकारी दी कि अब्दुल कवि को कई साल पहले ही घर से बेदखल कर दिया गया था।

इसके बावजूद अब्दुल कवि के भाईयो पर कार्यवाई का और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर हड़ताल कर दी और न्यायालय में जजों के चेंबर में जाकर नारेबाजी की है। अब्दुल कवि के अधिवक्ता भाई मोहम्मद कादिर ने बताया कि उनके भाई को जायदाद से बेदखल कर दिया गया था। उसके बावजूद प्रशासन ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है जोकि गलत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular