3300 करोड़ रूपए के घोटाले में यूपी की IAS अफसर के पति गिरफ्तार

0
28
NOIDA

Noida: नोएडा (NOIDA) से यूपी की आईएएस अफसर अपर्णा यू के पति जीबीएस भास्कर को आंध्र प्रदेश की सीआईडी की टीम ने गिरफ्तार किया है। आईएएस अपर्णा यू उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक हैं। उनके पति पर प्रतिनियुक्ति पर आंध्र प्रदेश में जाने के दौरान ठेका लेकर 3300 करोड़ के घोटाले का आरोप लगा है।

यूपी की आईएएस अफसर अपर्णा यू के पति जीबीएस भास्कर को करीब 3,300 करोड़ के घोटाले में आंध्र प्रदेश की सीआईडी की टीम ने नोएडा (NOIDA) से गिरफ्तार कर लिया है। आंध्र पुलिस ने भास्कर को गिरफ्तार कर तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर हैदराबाद ले गई। भास्कर पर सरकारी योजना में धाँधली कर धन जुटाने आरोप है। घोटाले के वक्त अपर्णा यू प्रतिनियुक्ति पर थीं और आंध्र प्रदेश के कौशल विकास विभाग में नियुक्त थीं। भास्कर तब कंपनी के नोएडा कार्यालय में कार्यरत थे। उस समय कौशल विकास परियोजना के लिए सीमेंस इंडस्ट्री सॉफ्टवेयर प्रा. लि से 58 करोड़ में सॉफ्टवेयर खरीदा गया था। आरोप के अनुसार, दस्तावेज में सॉफ्टवेयर की मनमानी कीमत दर्ज कर दी गई। तत्कालीन आंध्र सरकार ने प्रोजेक्ट की 10 फीसदी राशि और टैक्स मिलाकर करीब 371 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया था। अपर्णा यू अभी यूपी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक हैं।

आईएएस अपर्णा यू के पति जीबीएस भास्कर की करीब 3300 करोड़ के घोटाले के मामले में नोएडा से गिरफ्तारी के बाद आंध्र प्रदेश सीआईडी की टीम ने शनिवार को एक बार फिर दबिश दी। सीआईडी टीम के चार सदस्य सेक्टर-50 आलोक विहार-1 स्थित आईएएस के फ्लैट पर पहुंचे। जहां ताला लगा देखकर टीम लौट गई। आंध्र प्रदेश पुलिस नोएडा से भास्कर को गिरफ्तार कर ले गई थी।

आशंका जताई जा रही है कि जीबीएस भास्कर से पूछताछ के बाद साक्ष्य जुटाने के लिए टीम ने दबिश दी थी। वहीं इस आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि टीम आईएएस से पूछताछ के लिए पहुंची हो। हालांकि इस मामले में क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी का कहना है कि अपर्णा यू लखनऊ में रहती हैं और घोटाले के केस में उनका नाम शामिल नहीं है।

जीबीएस भास्कर को आंध्र प्रदेश सीआईडी ने 16 मार्च को नोएडा (NOIDA) से गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक सीआईडी टीम ने भास्कर को सूरजपुर स्थित न्यायालय में पेश कर चार दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी थी। न्यायालय के तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड देने के बाद पुलिस टीम उन्हें हैदराबाद ले गई थी। भास्कर से पूछताछ के बाद सीआईडी टीम एक बार फिर शनिवार को नोएडा पहुंची। सेक्टर-49 कोतवाली में आमद दर्ज कराने के बाद क्षेत्रीय पुलिस के साथ सीआईडी की टीम सेक्टर-50 स्थित आलोक विहार-1 स्थित उनके फ्लैट पहुंची थी। उनके पति की लगभग दो सप्ताह पहले गिरफ्तारी हुई थी। डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि उनके मकान पर ताला लगा मिलने के बाद आंध्र प्रदेश सीआईडी की टीम खाली हाथ लौट गई।

प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद अपर्णा बिजली विभाग में निदेशक समेत अन्य विभागों में उच्च पदों पर तैनात रही हैं। जानकारी है कि अपर्णा आंध्र प्रदेश में स्किल डेवलेपमेंट विभाग में तैनात थीं। जबकि उनके पति जीबीएस भास्कर नोएडा में सीमेंस कंपनी में कार्यरत थे।

सूत्रों के अनुसार आंध्र प्रदेश में कौशल विकास परियोजना के लिए सीमेंस इंडस्ट्री सॉप्टवेयर प्रा लि से 58 करोड़ में सॉफ्टवेयर खरीदा गया था। दस्तावेज में छेड़छाड़ कर सॉफ्टवेयर की कीमत 3300 करोड़ तक बढ़ा दी गई थी। आरोप है कि मामले में तत्कालीन आंध्र प्रदेश सरकार ने प्रोजेक्ट की 10 फीसदी राशि करीब 371 करोड़ (टैक्स मिलाकर) का भुगतान कर दिया था। इस मामले में वहां के कई नेताओं और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here