Homeन्यूज़क्राइमNoida: डेटिंग ऐप पर लोगो को लूटने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश

Noida: डेटिंग ऐप पर लोगो को लूटने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश

नोएडा, में गे, बाइसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के बीच बातचीत को प्रोत्साहित करने के लिए डिज़ाइन किया गया। एक डेटिंग ऐप, नोएडा, एनसीआर में लोगों को लूटने के लिए एक समूह द्वारा इस्तेमाल किया गया है। यह समूह पीड़ितों से जबरन वसूली करने के लिए अश्लील वीडियो का भी इस्तेमाल करता था। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कोतवाली बिसरख पुलिस ने इस गिरोह के कथित सदस्यों में से तीन को हिरासत में लिया है, जबकि चौथा फरार हो गया है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने संदिग्ध के पकड़े जाने के बाद अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने में इस्तेमाल मोबाइल फोन और 16500 रुपये ठगी करने वाले के हाथ से कब्जे में ले लिये हैं।

पुलिस की गिरफ्त में विक्की चन्दिला, अमित राजपूत और भोला गैंग के सदस्य है। जिन्होंने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सोसायटी में रहने वाले इंजीनियर को ग्राइंडर डेटिंग ऐप से अपने घर पर बुलाया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। तभी वहां पर अमित राजपूत, विशाल और भोला फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर मौके पर पहुंच गए। जेल भेजने व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर इंजीनियर से 2 लाख 80 हजार रुपये की वसूली कर ली। पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी भी की। नोएडा सेंट्रल ज़ोन के एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि लज्जा के डर से इंजीनियर ने 14 दिन तक शिकायत नहीं की। फिर हिम्मत करके उसने मामले की शिकायत बिसरख कोतवाली पुलिस से की।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को चारमूर्ति गोल चक्कर के समीप से गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग का मास्टरमाइंड विक्की चन्दिला है, उसी ने डेटिंग ऐप पर आईडी बनाई है और इंजीनियर को अपने घर पर बुलाया। इस मामले में पकडे गये आरोपियों ने बताया कि इंजीनियर के खाते निकाले गए 2 लाख 80 हजार रुपये आपस में बांटकर खर्च कर दिए है और महंगी महंगी शापिंग कर ली और बचे हुए रुपये इनके एक साथी विशाल के पास हैं। जो फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular