Madhya Pradesh: इमाम समेत दो लोगों पर चाकू से हमला

Madhya Pradesh: इमाम समेत दो लोगों पर चाकू से हमला

0
7
Knife attack

मध्य प्रदेश के खंडवा में मस्जिद की ओर जाते समय तीन युवकों ने एक इमाम और एक अन्य व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया। इन तीनों संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह जानकारी सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी। अधिकारी के अनुसार, इमाम शेख उजेफा (22) और मोहम्मद तलहा (22) को रविवार देर रात पास के इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खंडवा के पुलिस अधिकारी विवेक सिंह ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि, इस घटना के लिए सोमवार को तीन नाबालिको को हिरासत में लिया गया है। उजेफा की हालत गंभीर है, जबकि तलहा खतरे से बाहर है। दोनों के सीने में चाकू मारा गया है।

घटना के बाद मुस्लिम समुदाय के कई सदस्यों ने पदम नगर पुलिस थाने पर विरोध प्रदर्शन किया। निर्दलीय पार्षद ए. सिघाड ने इसमें शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सिंह ने बताया कि इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और क्षेत्र में अब शांति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here