कौशाम्बी: पानी की टंकी में मिला मासूम बच्चे का शव

देर रात मां के बिस्तर से संदिग्ध हालत में गायब हो गई थी मासूम

0
55

कौशाम्बी: कौशाम्बी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में घर के बाहर रखी पानी की टंकी (Water Tank) में मासूम बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। देर रात माँ के बिस्तर से संदिग्ध हालत में दो महीने की दुधमुंही मासूम बच्ची गायब हो गई थी। काफी खोजने के बाद बच्ची का शव पानी की टंकी (Water Tank) में मिलने से कोहराम मच गया।

शादी के सोलह साल बाद महिला ने मासूम को जन्म दिया था। जिसके बाद घर आई थी। घर परिवार की खुशियाँ मातम में बदल गई। रहस्यमय घटना को लेकर छानबीन में पुलिस जुट गई है।

पिपरी थाना क्षेत्र की घटना

घटना पिपरी थाना क्षेत्र की है। जहाँ की रहने वाली कविता की शादी सराय अकिल थाना क्षेत्र के तरनी गाँव के अवनीश पाल के साथ 16 साल पहले हुई थी। शादी के इतने साल बाद दवा, इलाज और मान मनौती के बाद डेढ़ महीने पहले कविता ने एक मासूम बच्ची को जन्म दिया था। जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल था।

देर रात माँ के पास सो रही मासूम बच्ची अचानक से गायब हो गई। माँ की नींद खुली तो बच्ची नही मिली तो हड़कंप मच गया। मासूम बच्ची के गायब हो जाने की बात पर परिवार और पड़ोस के सभी लोग बच्ची को खोजने लगे। तभी घर के पास में रखी पानी की टंकी (Water Tank) को चेक किया गया तो उसमे मासूम का शव तैरते हुए मिला। माँ के सोते वक्त घर बन्द रहा होगा तो आखिर घर के भीतर बाहरी व्यक्ति कैसे आया? मासूम की मौत ने तमाम सवाल छोड़ दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here