प्रधानमंत्री मोदी और गौतम अडानी रिश्ते पर राहुल के आरोपों से मचा बवाल

भाजपा सांसदों ने राहुल गाँधी पर पलटवार करते हुए कहा कि, उन्होंने बिना सबूत प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाए हैं।

0
48

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अडानी मामले केंद्र सरकार पर कई सवाल करते हुए जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के बाद पहली बार लोकसभा में बोलते हुए नज़र आये। इस दौरान उन्होंने कहा कि, साल 2014 में दुनिया के अमीर लोगों की सूची में अडानी 609 नंबर पर थे, पता नहीं क्या जादू हुआ और यह दूसरे नंबर पर आ गए?

बीजेपी ने किया कांग्रेस पर पलटवार

इसी के साथ उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अडानी के लिए बड़े-बड़े प्रोजेक्ट देने के लिए दबाव बनाया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि, प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया जाते हैं और जादू से SBI एक बिलियन डॉलर का लोन अडानी को दे देता है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इन आरोपों के बाद तहलका मच गया है। भारतीय जनता पार्टी लगातार कांग्रेस पर पलटवार कर रही हैं। इस मामले पर बीजेपी ने राहुल गाँघी पर जमकर पलटवार किया है।

राहुल: हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के साथ अडानी का क्या रिश्ता है?

अडानी मामला सामने आने के बाद से ही कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमला कर रही है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया था कि मोदी सरकार संसद में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करने देना चाहती। इस बीच मंगलवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि यह अडानी है। वह 8 से 10 बिजनेस में काम करते हैं। सीमेंट, पोर्ट, एनर्जी और बहुत से लोग पूछते थे कि अडानी का नेटवर्थ जो 2014 से 2022 इतना ज्यादा कैसे आगे बढ़ा।

8 बिलियन से 108 में कैसे पहुंच गए। 2014 में यह 609वें नंबर पर थे। हिमाचल में सेब की बात होती है अडानी जी, कश्मीर में सेब की बात होती है अडानी जी, एयपोर्ट की बात होती है अडानी जी, सडक पर चल रहे है तो अडानी जी, यह इतने बिजनेस में कैसे घुस गए और कैसे सफल हो जाते हैं और इसके साथ ही इनका हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के साथ क्या रिश्ता है?

अर्जुन राम मेघवाल: राहुल गांधी तुरंत देश से माफी मांगे

वहीं सदन में भाजपा सांसदों ने राहुल गाँधी पर पलटवार करते हुए कहा कि, उन्होंने बिना सबूत प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाए हैं। इसलिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। केंद्रीय संस्कृति और संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने कहा, राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जो आरोप लगा रहे हैं, वह सभी निराधार हैं। हम मांग करते हैं कि राहुल गांधी तुरंत देश से माफी मांगे। वहीं, बीजेपी सांसद निशाकांत दूबे ने कहा कि, बिना किसी सबूत के राहुल गांधी पीएम मोदी पर आरोप नहीं लगा सकते।

राहुल की भाषण के दौरान रिजिजू ने उन्हें टोका

वही, जब राहुल ने अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए अडानी ग्रुप को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया तो इस दौरान सरकार की ओर से केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू (Kiren Rijiju) खड़े हो गए और राहुल गांधी की बात को बीच में ही काट कर कहा कि यह सदन की महत्वपूर्ण कार्यवाही पर चर्चा हो रही है। ऐसे में सदन के सदस्यों को बहुत जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए।

रिजिजू: राहुल बिना तर्क के ऐसे वाइल्ड एलीगेशन लगा रहे हैं

किरण रिजिजू ने कहा, राष्ट्रपति के उद्बोधन को लेकर यहां एक गंभीर चर्चा हो रही है। जो भी सदस्य कुछ भी बात करे वह पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। यह बिना तर्क के ऐसे वाइल्ड एलीगेशन लगा रहे हैं। इसका कोई मतलब नहीं है, इन्हें तर्क देना पड़ेगा, पूरा डॉक्यूमेंट प्रूफ यहां देना होगा। उन्होंने आखिर में कहा कि, यहां की गंभीरता को समझिए। इसके बाद राहुल गांधी ने अपना भाषण जारी रखा। वही इस बात के बाद राहुल गाँधी ने रिजिजू को कहा की वो सबुत भी देंगे।

राहुल के भाषण के दौरान किरण रिजिजू एक बार फिर खड़े हुए और राहुल गांधी को बीच में ही रोकते हुए बोले, राहुल गाँधी अभी आप सीनियर एमपी हो गए हैं। हम आपसे उम्मीद करते हैं कि इस सदन का सदस्य होने के नाते जो भी बातें आप करेंगे गंभीरता से करेंगे।

रविशंकर प्रसाद ने कहा, कांग्रेस खुद बड़े घोटालों में शामिल रही है

राहुल गांधी के भाषण के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी उन्हें टोकते हुए दिखे। निशिकांत दुबे ने राहुल गाँधी को घेरते हुए कहा कि, पहले वे बताएं कि कांग्रेस के समय में टाटा और बिरला जैसे उद्योगपतियों को कैसे लाभ पहुंचाया गया? इससे पहले भी बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी पर हमला बोला था और लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटस दिया था।

भाजपा के नेता रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ निशाना साधते हुए कहा कि, उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बेबुनियाद, शर्मनाक और लापरवाही भरे आरोप लगाए। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, कांग्रेस खुद बड़े घोटालों में शामिल रही है, जिससे देश की छवि धूमिल हुई है। इसके अलावा राहुल गाँधी के इस बयान के बाद कई बीजेपी नेताओ ने उनपर जमकर पलटवार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here