Homeराज्यउत्तर प्रदेशमंझनपुर: राज्यमंत्री कारागार के प्रभारी मंत्री आज अपने जनपद भ्रमण पर

मंझनपुर: राज्यमंत्री कारागार के प्रभारी मंत्री आज अपने जनपद भ्रमण पर

मंझनपुर: प्रदेश के मा0 राज्यमंत्री (Minister of State) कारागार/जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सुरेश राही ने कार्यक्रम के तहत प्रशासनिक भवन थाना मंझनपुर, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज कादीपुर, नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड हजरतगंज एवं चमनगंज का स्थलीय निरीक्षण किया।

मा0 राज्यमंत्री (Minister of State) कारागार प्रभारी मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान परियोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए एकेडमिक बिल्डिंग, गर्ल्स एवं ब्वायज हॉस्टल व लेक्चर हॉल के निर्माण की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दियें। उन्होंने फिनीशिंग के कार्यों में भी तेजी लाने के निर्दश दियें।

अधिकारी को वार्डो की साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दियें

मा0 राज्यमंत्री (Minister of State) कारागार प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड हजरतगंज एवं चमनगंज के स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी को वार्डो की साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने नालियो की भी नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि नालियॉ ओवरफ्लो न होने पायें। उन्होंने टूटी सड़कों को भी शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने नियमित रूप से आवश्यक दवाओं का छिड़काव कराने के भी निर्देश दियें, जिससे बीमारियॉ न फैलें। उन्होंने सभी मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने मोहल्लावासियो से वार्ता करते हुए मोहल्ले की साफ-सफाई, पेयजल की आपूर्ति एवं विद्युत की आपूर्ति आदि की जानकारी भी प्राप्त की।

उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी सबील अहमद-चमनगंज एवं श्री राजेन्द्र कुमार-हजरतगंज के घर में जाकर उनसे एवं उनके परिवार से वार्ता कर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत कितनी धनराशि मिली आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। सरकार द्वारा अनेक जनककल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रहीं है। इन योजनाओं के प्रति जागरूक होकर इनका लाभ उठायें।

मा0 प्रभारी मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय हजरतगंज एवं पाता का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा

मा0 राज्यमंत्री (Minister of State) कारागार प्रभारी मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय हजरतगंज, मंझनपुर एवं प्राथमिक विद्यालय पाता के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कितने बच्चें हैं, आदि की जानकारी प्राप्त की।उन्होंने बच्चों से श्यामपट पर लिखें वाक्यों को पढ़ाकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा तथा बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति कम पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अध्यापकों को बच्चों की उपस्थिति अधिक से अधिक करने के लिए विशेष प्रयास करने के भी निर्देश दियें। उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बनाये जा रहें भोजन का अवलोकन करते हुए कहा कि बच्चों को शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान किया जाय। इस कार्य में किसी भी प्रकार लापरवाही न बरती जाय।

तत्पश्चात मा0 प्रभारी मंत्री ने निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय, डायट मैदान मंझनपुर के निरीक्षण के दौरान शौचालय शीट (कमोड) व्यवस्थित तरीके से न लगा हुआ पाये जाने एवं टाइल्स लगाये जाने के कार्य में भी लापरवाही पाये जाने पर ठेकेदार के प्रति नाराजगी प्रकट करते हुए ठीक प्रकार से कार्य कराने तथा सम्बन्धित अधिकारियां को कार्यों का नियमित रूप से पर्यवेक्षण करने के निदेश दियें।

निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्षा श्रीमती अनीता त्रिपाठी, जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं अपर जिलाधिकारी श्री जयचन्द्र पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular