Homeराज्यउत्तर प्रदेशदरोगा व महिला कांस्टेबल पर पीड़िता ने लगाया मारपीट करने का आरोप

दरोगा व महिला कांस्टेबल पर पीड़िता ने लगाया मारपीट करने का आरोप

Hardoi: कोतवाली शहर के एक दरोगा व महिला कांस्टेबल पर पीड़िता ने मारपीट कर कपड़े फाड़ देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है।
समाजसेवी रीता सिंह के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची कोतवाली शहर के बहलोली निवासी महिला अनीता ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पिता के दूसरी औरत से संबंध है। इसलिए पिता ने उसे उसके भाई बहनों व मां को छोड़ दिया है तथा उसकी कार को कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर बिक्री कर दिया गया था।

जिसके लिए उसने न्यायालय से एफआईआर के लिए मुकदमा दायर किया था। जिसकी पेशी से पहले उसको कोतवाली शहर के एक महिला कांस्टेबल व दरोगा शिवकुमार ने थाने बुलाया और सबके सामने उसे मारपीट कर कपड़े तक फाड़ कर बेइज्जत किया। तो वही पीड़िता की चल अचल सम्पत्ति से मृतक दिखा कर बेदखल कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular