कौशाम्बी: दूध पिलाते वक्त हुई थी मासूम की मौत

परिवार के डर से शव को पानी की टंकी में फेंका, 12 साल बाद IVF से बनी थी माँ

0
57

कौशाम्बी: जनपद के एक घर के छत पर रखी पानी की टंकी में मिली डेढ़ माह की बच्ची के शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुधमुंही बच्ची की माँ जब उसे दूध पिला (feeding milk) रही थी, तब दूध श्वास नली में चला गया। बच्ची के बेसुध होने पर माँ ने उसे हाथ से थपथपा दिया, जिससे बच्ची कोमा में चली गई थी। परिवार वालों के भय के चलते आरोपी माँ ने बच्ची के शव को घर की पानी की टंकी में डाल दिया और अपहरण की झूठी कहानी रची थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी माँ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ लिखापढ़ी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना पिपरी थाना क्षेत्र के पिपरी गाँव की है। जहाँ मंगलवार की भोर में पुलिस को सूचना मिली कि डेढ़ माह की बच्ची का अपरहण हो गया है। एक्शन में आई पुलिस झूठी कहानी में उलझ गई। इसके बाद मासूम का शव पानी की टंकी से बरामद हुआ। जब पुलिस ने माँ से सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गई और उसने सच बयां कर दिया। आरोपी माँ ने बताया कि दूध पिलाते समय दूध श्वास नली में जाने से मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के डर से उसने शव को टंकी में छिपा दिया।

IVF से बनी थी माँ

दरअसल, पिपरी थाना क्षेत्र निवासी सविता की शादी 12 साल पहले सराय अकीला थाना क्षेत्र निवासी अविनाश से हुई थी। शादी के 12 साल बाद भी संतान का सुख न मिलने पर दोनों ने IVF का सहारा लिया। प्रयागराज के एक अस्पताल में 15 लाख खर्च करने के बाद सविता माँ बनी। इसके बाद सविता अपने मायके चली आई और पति काम के लिए दिल्ली चला गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सविता अपने डेढ़ माह की बच्ची को दूध पीला (feeding milk) रही थी। दूध श्वास नली में जाने से उसकी मौत हो गई। ससुराल वालों के डर से उसने शव को टंकी में छिपा दिया और अपहरण की झूठी कहानी रच डाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here