पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर पटियाला में यूथ अकाली दल द्वारा प्रदर्शन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका गया

0
9

पटियाला: रोजाना बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर पटियाला में शिरोमणि अकाली दल (Youth Akali Dal) के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका गया।

पंजाब सरकार के नारे लगाए गए

आपको बता दें कि आज पटियाला के मुख्य बस स्टैंड चौक पर शिरोमणि अकाली दल (Youth Akali Dal) के कार्यकर्ताओं और यूथ अकाली दल की ओर से संयुक्त प्रदर्शन किया गया। बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए उनकी तरफ से पंजाब सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस मौके पर बात करते हुए पटियाला से यूथ अकाली दल के अध्यक्ष अवतार सिंह हैप्पी ने कहा कि पंजाब में आए दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा हो रहा है। जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है और आम लोगों की रोजी रोटी बहुत मुश्किल से चल रही है।

पेट्रोल डीजल के दाम ही नहीं बल्कि हर सामान पर टैक्स बढ़ाया जा रहा है। जिसके चलते आज हम पंजाब सरकार का विरोध कर रहे हैं। जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला जलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here