होंडा कंपनी के कर्मचारियों को बस ने कुचला

4 की मौत, 3 घायल, बस चालक मौके से फरार है।

0
32
Honda company employees

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर इलाके में होंडा मोटर कंपनी (Honda company) के कर्मचारियों को एक रोडवेज बस ने कुचल दिया। इस हादसे ने चार मजदूरों की जान ले ली। तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची। पुलिस ने घायल मरीजों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में पहुँचाया। हालांकि जिला अस्पताल ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मौके से फरार बस चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। सीएम योगी ने की 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार देने की घोषणा की।

नोएडा डिपो की बस ने कुचल दिया

यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब हीरो होंडा मोटर कंपनी (Honda company) के कर्मचारी रात को 11:30 शिफ्ट खत्म होने के बाद अपने घरों की तरफ जा रहे थे। उसी समय नोएडा डिपो की बस जो दादरी से नोएडा की तरफ जा रही थी, उसने इन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद वहाँ पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना बादलपुर की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुँच गए। नोएडा सेंट्रल के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया बस की चपेट में आने के बाद तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। एक की मौत इलाज के दौरान हुई है। मृतकों के नाम संकेश्वर कुमार, मोहरी कुमार, सतीश और गोपाल है। वहीं अनुज, धर्मवीर और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।

नोएडा सेंट्रल के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे के अनुसार, पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नोएडा की जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के हायर सेंटर सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस ने रोडवेज की बस को अपने कब्जे में ले लिया है और मौके से फरार बस चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here