कौशाम्बी में ऑनर किलिंग

मोबाइल पर प्रेमी से बात करने पर माता पिता ने ही की थी अपनी गर्भवती बेटी की हत्या

0
38

कौशाम्बी: यूपी के कौशाम्बी जिले में ऑनर किलिंग (Honor killing) के मामले में युवती का सड़ा गला हुआ शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। प्रेमी से बात करने और अनैतिक संबंध के बाद गर्भवती हो जाने के बाद सामाजिक बुराई के चलते युवती के माता पिता ने ही अपनी बेटी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने युवती की हत्या के आरोपी उसके माता-पिता और दो चाचा को हत्या के आरोप में अरेस्ट कर लिया गया है। एसपी ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया है।

कई युवकों से करती थी मोबाइल पर बात

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने ऑनर किलिंग (Honor killing) की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार को मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेन शाह आलमाबाद गाँव में एक युवती का सड़ा गला हुआ शव मिला था। जिसकी हत्या युवती के ही पिता ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर की थी। युवती के दो चाचा ने शव को ठिकाने लगाने में मदद की थी।

एसपी ने बताया कि युवती कई युवकों से मोबाइल पर बात करती थी और वह अनैतिक संबंध बनाने के बाद गर्भवती हो गई थी। जिससे लोक लाज का भय बना और युवती के पिता ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पहले उसकी हत्या की और फिर पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद शव को एसिड डालकर ठिकाने लगा दिया। एसपी ने बताया कि हत्या के आरोप में मृतका निशा के पिता नरेश, माता शोभा देवी, चाचा गुलाब और रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हे जेल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here