नहर किनारे मिली सड़ी-गली लाश, हफ्ते से गायब थी लड़की

कौशांबी में 20 साल की युवती की सड़ी-गली लाश में मिलने से हड़कंप मच गया। जिसे आवारा कुत्ते नोचकर खा रहे थे।

0
48

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। कुछ दिन पहले घर से शौच के लिए निकली युवती अचानक गायब हो गई थी। नहर के किनारे युवती का शव (dead body) पड़ा मिला। जिसे कुत्ते अपने पंजों से कुतर रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव (dead body) को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस ने लड़की के पिता की सूचना पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

यह घटना मंझनपुर कोतवाली के टेनशाह आलमाबाद गाँव की है। यहां रहने वाले नरेश और सरोज मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार पालते है। उनकी 20 साल की बेटी निशा देवी 31 जनवरी 2023 को सुबह शौच के लिए गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी थी। परिजनों और रिश्तेदारों ने आसपास के इलाके में खोजबीन की पर उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।

पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर शुरू की जाँच

निशा के पिता नरेश ने 3 फरवरी को मंझनपुर कोतवाली में अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की। मंगलवार (7 फरवरी 2023) को ग्रामीण जब अपने खेत के लिए जा रहे थे। तो उन्होंने देखा कि गाँव से लगभग तीन सौ मीटर दूर नहर (रजबाहे ) में कुछ कुत्ते जमीन से मांस का टुकड़ा नोचकर खा रहे है। नजदीक जाकर देखा तो सड़े मांस की दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने कुत्तों को खदेड़कर देखा तो युवती का सड़ा हुआ शव (dead body) पड़ा था। जिसके बाद पूरे गाँव में हड़कंप मच गया।

इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए SP बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना मंझनपुर में 3 फरवरी को एक गुमशुदगी दर्ज हुई थी। 20 वर्षीय युवती के पिता ने बताया था 31 जनवरी की सुबह वह अपने घर से निकली है। उसके बाद घर नहीं लौटी। तीन दिनों बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गांव से कुछ दूरी पर राजबाई में उसकी लाश मिली। घटना स्थल से फॉरेंसिक एविडेंस जमा किए और शव (dead body) को पोस्टमार्ट्म के लिए अस्पताल भेज दिया। डेड बॉडी देखकर ऐसा लग रहा है कि यह मामला 4 से 5 दिन पुराना है। इस घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here