Mumbai: अफसर की बेटी को बुलाकर की अश्लील हरकत

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

0
48

मुंबई (Mumbai) में मंत्रालय में पदस्थ एक उच्चस्तरीय अफसर की बेटी को एक कार ड्राइवर ने एड्रेस पूछने के बहाने पास बुलाया। इसके बाद चालक उसके सामने अश्लील हरकत करने लगा। घटना के समय पीड़ित लड़की के मोबाइल की वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन थी, जिससे पूरी घटना का वीडियो बन गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अब्दुल अहमद गौस मोहम्मद रहीनी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि 6 जनवरी की रात 9 बजे पीड़ित लड़की हाजी अली से गुजर रही थी। उसी दौरान एक कार कंपनी में पिकअप और ड्रॉप का काम करने वाले ड्राइवर ने लड़की को पता पूछने के बहाने पास बुलाया।

इस दौरान लड़की को शक हुआ तो वह अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करके ड्राइवर के पास पहुँची। लड़की जब पास आई तो ड्राइवर ने उसके सामने अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। यह घटना लड़की के मोबाइल में कैद हो गई। पीड़िता ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी ड्राइवर वहाँ से फरार हो गया।

इलाके के सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपी तक पहुँची पुलिस

मुंबई (Mumbai) पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी। इलाके के तमाम सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस को पता चला कि ड्राइवर गाड़ी लेकर अंधेरी के एक ऑफिस में पहुँचा है। रात का समय होने के कारण ऑफिस बंद हो चुका था। इसकी वजह से पुलिस को जानकारी नहीं मिल पाई।

आरोपी अब्दुल का मोबाइल भी बंद था। रातभर पुलिस ने ऑफिस के बाहर और अन्य 2 जगहों पर पहरा दिया। सुबह आरोपी ड्राइवर जैसे ही ऑफिस पहुँचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस दिलीप सावंत, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अकबर पठान के आदेश पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here