Homeराज्यउत्तर प्रदेशगाज़ियाबाद कोर्ट में घुसा तेंदुआ

गाज़ियाबाद कोर्ट में घुसा तेंदुआ

गाजियाबाद कोर्ट में आज एक तेंदुआ (Leopard) के घुसने से हड़कंप मच गया। कोर्ट में मौजूद कई लोगों को तेंदुए (Leopard) ने घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार सीजेएम कोर्ट नंबर 050- के सामने जूते पॉलिश कर रहे सलीम पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। शाम 4:10 बजे आईएमटी की तरफ से एक तेंदुआ कोर्ट में दाखिल हुआ। फिर वह पहली मंजिल पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के दरबार में दाखिल हुआ। तेंदुआ के आते ही पूरे कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कोर्ट में बुधवार शाम को तेंदुए (Leopard) के घुसने की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से जंगल मे लगी आग की तरह शहर में फैल गई। कोर्ट के आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल स्थापित हो गया है। शाम छह बजे तक बड़ी संख्या में लोग कोर्ट में मौजूद रहे। लोग उस पल का इंतजार कर रहे थे, जब तेंदुआ पिंजरे में कैद होगा और उसको कोर्ट से दूर ले जाया जाएगा। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग, नगर निगम और पुलिस की टीम मशक्कत करती नजर आ रही थी। बता दें कि कोर्ट के भूतल से लेकर द्वितीय तल तक जाल लगाया गया था।

वन विभाग के पास तेंदुए (Leopard) को पकड़ने के लिए सिर्फ जाल है; तेंदुए को अचेत करने या पकड़ने के लिए कोई अन्य सुविधाएं नहीं हैं। तेंदुए ने जब भीड़ देखी तो बंद नाले के अंदर से दो बार झपटा और वन विभाग की टीम वहीं खड़ी रही।

रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी

रेड एपल बिल्डर नमन जैन के घायल होने की भी सूचना है। तेंदुए के खौफ को देखते हुए पुलिस ने आरडीसी क्षेत्र में सभी से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि तेंदुए के पकड़े जाने तक सभी लोग अपने घरों में ही सुरक्षित रहें। बता दें कि तेंदुए की धमाल चौकड़ी लगातार जारी है। खबर लिखे जाने तक तेंदुआ पहली मंजिल पर पहुंच गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular