Ghaziabad: शराब के चक्कर में एक दोस्त ने दूसरे का किया मर्डर

गाजियाबाद जिले के मोदीनगर से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है| जहा शराब के चलते एक दोस्त ने दूसरे की हत्या कर दी|

0
27

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले के मोदीनगर से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है| मोदीनगर के गांव तिबड़ा रोड पर गन्ने के खेत में लाश मिली| लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी|

युवक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान 55 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई, जो गाज़ियाबाद (Ghaziabad) निवासी है| इसके बाद पुलिस ने आरोपी गौरव को 12 घंटे के अंदर अपने हिरासत में ले लिया|

आरोपी गौरव ने बताया कि, राकेश के साथ बैठकर वो शराब पी रहा था। इसी दौरान दोबारा शराब लाने को लेकर दोनों में जंग छिड़ गयी| इस झगड़े के बीच आरोपी गौरव ने पास पड़ी ईंट उठाकर राकेश कुमार के सिर पर वार कर दिया।

इसके बाद आरोपी ने मृतक का मोबाइल तोड़ दिया और उसका सिमकार्ड नाले में फेंककर वहाँ से फरार हो गया। राकेश कुमार मूलरूप से ग्रेटर नोएडा के चिपियाना का रहने वाला है| उसके दो बेटी और एक बेटा है। राकेश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण- पोषण किया करता था| वहीं, राकेश कुमार के आरोपी गौरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here