Homeराज्यउत्तर प्रदेशबावरिया गैंग का सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार

बावरिया गैंग का सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार

Ghaziabad: लोनी के कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी सब्लू गांव मार्ग पर चेकिंग कर रही पुलिस ने बावरिया गैंग के सदस्य रविंद्र निवासी शामली को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश लोनी में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। कब्जे से पुलिस ने कारतूस, तमंचा और बाइक बरामद की है।

एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय का कहना है कि पुलिस गांव के पास चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस ने सामने से आ रहे दो बाइक पर सवार चार अज्ञातो को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाइक सवार एक बदमाश युवक के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया। इस दौरान बाकी तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास मे लगी है। पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश रविंद्र ने कहा कि वह लोनी बावरिया गैंग का सदस्य है। वह साथियों के साथ लोनी में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में आया था। रविंद्र पर 24 से अधिक लूट,स्नेचिंग समेत और भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular