Homeन्यूज़कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर का राज्यों को सन्देश

कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर का राज्यों को सन्देश

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने कोरोनावायरस की जांच को लेकर सभी केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों को पत्र लिखा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लिखी गई इस चिट्ठी में सभी राज्यों को कोरोना की जांच की रफ्तार बढ़ाने और हालात पर बारीकी से नजर रखने को कहा गया है।

दरअसल, पिछले 24 घंटे में 1590 लोगों में संक्रमण पाया गया है। इस दौरान छह संक्रमितों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले पांच हफ्तों में देश में संक्रमण के मामले नौ गुना तक बढ़ गए है। संक्रमण के बढ़ते जोखिम को देखते हुए मंत्रालय ने सभी राज्यों को सलाह दी कि वे कोविड से मुकाबले के लिए ‘चार टी’ (टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण) और कोविड उपयुक्त व्यवहार के पालन पर आवश्यक रूप से ध्यान दें।

ओमिक्रॉन के XBB.1.16 सब-वैरिएंट को देश में बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। इसकी संक्रामकता दर अन्य वैरिएंट्स की तुलना में अधिक है। इस नए वैरिएंट की इम्यून स्केप यानी की शरीर में बनी प्रतिरक्षा को चकमा देने की क्षमता इसे कई मामलों में चिंता का विषय बनाती है। अलग-अलग राज्यों से भी संक्रमण के मामले में अचानक वृद्धि की खबरें हैं।भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,590 नए मामले सामने आए।

Covid से जुड़े मुख्य तथ्य

यह पिछले 146 दिन में सबसे अधिक हैं।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 8,601 हो गई है।
संक्रमण की दैनिक दर 1.33 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.23 फीसदी दर्ज की गई।
अब तक मृतक संख्या बढ़कर 5,30,824 हो गई है।
देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,47,02,257 हो गई है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना से महाराष्ट्र में तीन और कर्नाटक, राजस्थान एवं उत्तराखंड से एक-एक मरीज की मौत हुई।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.02 फीसदी है।
कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 98.79 फीसदी दर्ज की गई।
संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,62,832 हो गई है।
मृत्यु दर 1.19 फीसदी है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular