कौशाम्बी: गला दबाकर पत्नी की हत्या के बाद पति ने ट्रेन आगे कूदकर दी जान

0
5

कौशाम्बी: कौशाम्बी (Kaushambi) जिले में शराब पीने से मना करने पर हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। दो मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के शुजातपुर बम्हरौली गांव की है। जहाँ का निवासी साजन शराब पीने का आदी था। शराब पीने से मना करने पर शुक्रवार की रात पति पत्नी में विवाद हो गया। विवाद के बाद साजन ने अपनी पत्नी रानी की गला दबाकर हत्या कर दी। थोड़ी देर बाद जब उसे आत्मग्लानि महसूस हुई तो वह भी ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। मृतक दंपत्ति अपने बच्चो से अलग रहते थे। परिजनो को जब इस घटना की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया।

सीओ सिराथू डॉ. केजी सिंह ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के सुजातपुर बम्हरौली गांव में सुबह एक सूचना मिली कि एक पति ने पहले पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची है और दोनो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और जाँच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here