Homeन्यूज़क्राइमMumbai: चाकू से किए गए हमले में घायल 5 में से 2...

Mumbai: चाकू से किए गए हमले में घायल 5 में से 2 की मौत

मुंबई के डीबी मार्ग थाना इलाके में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला करके पांच लोगो को घायल कर दिया इनमें से 3 की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम चेतन गाला है। 54 वर्षीय चेतन ने पार्वती मेंशन में दोपहर लगभग 3.30 बजे हाथ में चाकू लेकर आसपास रहने वाले लोगों पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सभी को रिलायंस अस्पताल और नायर अस्पताल में भर्ती किया गया। उनमें से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी कई सालों से काम धंधा नहीं कर रहा था और अक्सर पत्नी और बच्चों से झगड़ा करता था। इस वजह से कुछ दिन पहले उसके परिवार के सभी लोग उसे छोड़कर चले गए थे। इस वजह से वह और भी परेशान था।

आज उसने अचानक पहले पड़ोस की एक महिला पर चाकू से हमला किया फिर उसके पति को चाकू मारा। शोर सुनकर निचली मंजिल से लोग ऊपर आए तो उसने उन लोगों पर भी हमला कर दिया। हमले में घायल लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular