Homeन्यूज़क्राइमDelhi: दुकानदारी कर रही महिला पर एसिड फेंककर भागा शख्स

Delhi: दुकानदारी कर रही महिला पर एसिड फेंककर भागा शख्स

दिल्ली के भारत नगर मोहल्ले में साप्ताहिक बाजार में दुकान खोलने वाली 33 वर्षीय महिला के ऊपर अज्ञात हमलावर ने उन पर तेजाब से हमला किया था। महिला का मामला गुरुवार को सार्वजनिक हुई। इस घटना में महिला मामूली रूप से घायल हो गई है।

जानकारी के अनुसार जिस वक्त उस महिला के ऊपर एसिड डाला गया। उसका छोटा बच्चा भी उसके साथ था। इस कारण बच्चा भी मामूली रूप से घायल हुआ है।

पुलिस को घटना के संबंध में शाम आठ बजे कॉल मिली। महिला ने बताया कि वो भारत नगर इलाके में गुरु बाजार में अपनी दुकान लगाकर बैठी थी। उसी दौरान पार्क के रास्ते अज्ञात शख्स आया और उसके ऊपर एसिड फेंककर चला गया।

पुलिस का कहना है कि महिला जब अस्तपताल से इलाज करवा कर वापस आई तब उसने उन्हें इस घटना के बारे में सूचना दी। फिलहाल महिला की निशानदेही पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular