Ghaziabad: नवरात्रि पर मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार

नवरात्र के पहले दिन ही कूट्टू के आटे में मिलवाट की इस खबर से खाद्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

0
26
buckwheat flour on Navratri

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में नवरात्रि के दौरान कुट्टू के आटे का सेवन करने के बाद फूड प्वाइजनिंग हो गई। नवरात्र के पहले दिन ही कूट्टू के आटे में मिलवाट की इस खबर से खाद्य विभाग में हड़कंप मच गया है। गाजियाबाद (Ghaziabad) के मोदीनगर जिले के कई गांवों में लोगों ने नवरात्रि के व्रत में कुट्टू के आटे से बना खाना खाया जिसके सेवन के कुछ देर बाद ही लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

खबर के मुताबिक इन लोगों ने स्थानीय दुकानदार से कुट्टू का आटा खरीदा था। जिसके बाद व्रत के दौरान उन्होंने कुट्टू के आटे से बनी पूरियां और पकौड़े खाए। जिसके बाद कई लोगों ने पेट दर्द की शिकायत की। तबियत बिगड़ता देख परिजनो ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इसे फूड प्वाइंजनिंग का मामला बताया है। गनीमत की बात ये है कि फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों का कहना है कि कई मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है वहीं कुछ मरीजों को जल्द ही घर भेज दिया जाएगा।

एडीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा

कुट्टू का आटा खाने से बीमार लोगों को देखने के लिए मोदी नगर एसडीएम शुभांगी शुक्ला भी अस्पताल पहुंच गईं। एसडीएम ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मोदीनगर में फूड प्वाइजनिंग का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में जिन दुकानों के नाम बताए गए है। वहां से सैंपल ले लिए गए है। अगर यहां पर कुट्टू का आटा एक्सपायरी तारीख का बेचा गया तो जांच रिपोर्ट के बाद इन पर कारवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here