Homeउत्तर प्रदेशआजमगढ़ | Azamgarhआजमगढ़: बहुओं ने हजारों की संख्या में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया

आजमगढ़: बहुओं ने हजारों की संख्या में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया

आजमगढ़: आजमगढ़ (Azamgarh) के कुंवर सिंह उद्यान में आशा बहू कार्यकत्री कल्याण सेवा समित के राष्ट्रीय अध्यक्षा चंदा यादव पँहुची। वहाँ पर हजारों की संख्या में आशा संगिनी व आशा बहुओं ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। श्रीमती संध्या सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्षा द्वारा अध्यक्ष पद देने की घोषणा की गई और प्रमाण पत्र सौंपा गया। इसी कड़ी में आशा बहुओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्षा के साथ डीएम कार्यालय पर विभिन्न बकाया मानदेय को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

श्रीमती संध्या सिंह जिला अध्यक्ष आजमगढ़ (Azamgarh) द्वारा बताया गया कि वह दूसरे संगठन में रहकर काम कर रही थी। वह संगठन सक्रिय न होने के कारण हमें राष्ट्रीय संगठन का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि मै निष्ठा पूर्वक काम करती थी और आगे भी करती रहूगी। मैने आशाओं के हक के लिए लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहूंगी। राष्ट्रीय अध्यक्षा चंदा यादव ने कहा कि अगले माह जंतर मंतर दिल्ली में भी अपनी मांगों को लेकर धरना किया जाएगा। वहीं विभिन्न ब्लाकों से ब्लॉक अध्यक्षों का चयन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular