Homeन्यूज़Rahul Gandhi पर निशिकांत दुबे ने कसा तंज

Rahul Gandhi पर निशिकांत दुबे ने कसा तंज

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को 23 जनवरी को सूरत की एक अदालत ने एक जाति विशेष के खिलाफ उनके बयान को लेकर दायर मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाई है। सजा मिलने के बाद उनकी संसद सदस्यता जा सकती है। ऐसे में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने उन पर निशाना साधा है।

निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने ट्वीट कर कहा कि, “अहंकार आदमी को बर्बाद करता है। राहुल गांधी जी ने 2013 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के सामने एक बिल को फाड़ा था। वह बिल यह था कि सजा के तुरंत बाद नहीं 3 महीने बाद सांसद या विधायक की सदस्यता जाएगी। विधि का विधान है, अहंकार की सजा राहुल गांधी को मिली है, हो सकता है आने वाले दिनों में राहुल गांधी को मिली उनकी सदस्यता चली जाए।”

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एच. एच. वर्मा (H.H. Verma) की कोर्ट ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को मानहानि और उसकी सजा से संबंधित भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code) की धाराओं 499 और 500 के तहत दोषी करार देकर सजा सुनाने के बाद उन्हें जमानत भी दे दी और उनकी सजा के अमल पर 30 दिन की रोक लगा दी, ताकि कांग्रेस नेता उसके फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दे सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular