कौशांबी: महिला सशक्तिकरण पर निकाली गई स्कूटी रैली

0
54

कौशांबी: प्रयागराज से निकलकर कौशांबी (Kaushambi) जिले में पहुंची महिला सशक्तिकरण रैली का बृहस्पतिवार को जिले में एसपी कौशांबी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत किया। रैली का नेतृत्व कर रही प्रयागराज जिले की सीओ आस्था जयसवाल ने बताया कि महिला संबंधी कानूनों के बारे में जागरूक करने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में पुलिस के द्वारा जो हैल्प मिलती है, जितने भी हेल्पलाइन नंबर है, संस्थाओं के बारे में प्रचार-प्रसार करना है। और महिलाएं जगरूक हो, और जाने की उनका अधिकार क्या है। रैली में दो दर्जन से अधिक महिलाएं स्कूटी व चार पहिया वाहन से शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने रैली का जोरदार स्वगत किया। साथ ही उन्होंने ने बताया कि महिला सुरक्षा, महिला सम्मान और महिला सलम्बन के लिए मिशन शक्ति के तहत ये रैली बसन्त नवरात्री पर आयोजित की गई है। सरकार नारी सुरक्षा को लेकर काफ़ी गम्भीर है । हमारा यह मानना है कि हम जितना इन्हें सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाएंगे, देश उतना ही हमारे देश की उन्नति होगी।

कौशांबी (Kaushambi) ज़िला पहुची महिला सशक्तिकरण रैली का पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने ज़ोरदार स्वगत किया। उन्होंने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा मानना है कि महिला जितनी सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनेगी। देश उतना तरक्की करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here