Homeमध्य प्रदेशग्वालियर | Gwaliorभूकम्प से काँपी मध्यप्रदेश के ग्वालियर सहित छत्तीसगढ़ की धरती

भूकम्प से काँपी मध्यप्रदेश के ग्वालियर सहित छत्तीसगढ़ की धरती

पिछले दिनों अफगानिस्तान से लेकर भारत के दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किये गए थे। जहाँ अब खबर आयी है कि, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज सुबह 10:31 बजे रिक्टर स्केल पर 4.0 की तीव्रता से भूकंप आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ( National Centre for Seismology) ने इसकी जानकारी दी है। भूकंप का केंद्र ग्वालियर से 28 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित था।

हालांकि, किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। खबरों के अनुसार, पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर में लगभग छह सेकंड तक झटके महसूस किए गए। जिस कारण वहाँ के लोग अपने घरो से बहार बाहरी इलाके में निकल आये।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर 3.9 की तीव्रता वाला भूकंप आज छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के 12 किलो मीटर दूर आज सुबह 10.28 बजे दर्ज किया गया। गौरतलब है कि, मंगलवार की रात्रि को अफगानिस्तान और पाकिस्तान में 6.6 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया था। जिसके तेज झटके भारत के दिल्ली-NCR में भी महसूस किए गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular