Homeराज्यकर्नाटकPM Modi: पीएम मोदी आज कर्नाटक दौरे पर , दावणगेरे में होगी...

PM Modi: पीएम मोदी आज कर्नाटक दौरे पर , दावणगेरे में होगी रैली, बेंगलुरु में नई मेट्रो लाइन का करेंगे उद्घाटन

Bengaluru: आज पीएम मोदी बंगलूरू की कृष्णराजपुरा मेट्रो स्टेशन की व्हाइटफील्ड (कादुगोडी) लाइन के 13.71 किलोमीटर लंबे हिस्से के दूसरे चरण का और चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (एसएमएसआईएमएसआर) उद्घाटन करेंगे और ट्रेन में यात्रा भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कर्नाटक यात्रा का दौरा करेंगे। इस वर्ष उनका इस चुनावी राज्य का यह सातवां दौरा होगा। इस दौरान वह कई अलग अलग आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कर्नाटक में इस वर्ष मई में विधानसभा चुनाव होना तय हुआ है। चुनाव आयोग जल्द ही मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक में चुनाव की तैयारियां शुरू होने के बाद से पीएम की यह पहेली बैठक होगी।

पीएम मोदी इसी दौरान चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (एसएमएसआईएमएसआर) और बंगलूरू की कृष्णराजपुरा मेट्रो स्टेशन की व्हाइटफील्ड (कादुगोडी) लाइन के 13.71 किलोमीटर लंबे हिस्से के दूसरे चरण का भी उद्घाटन करेंगे और ट्रेन में यात्रा भी करेंगे। इस मेट्रो लाइन के निर्माण की कुल लागत 4250 करोड़ रुपये है। पीएमओ ने एक बयान में कहा, इस मेट्रो लाइन का उद्घाटन बंगलूरू में यात्रियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित, तेज और आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करेगा और शहर में यातायात की भीड़ को कम करेगा।

छात्रों को मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च क्षेत्र में नए मौकों का लाभ उठाने और सुलभ और सस्ती स्वास्थ्य सेवा देने में मदद करने वाली एक पहल के तहत प्रधानमंत्री चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (SMSIMSR) का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, संस्थान की स्थापना श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय द्वारा मानव उत्कृष्टता के लिए सत्य साई ग्राम, मुद्देनहल्ली, चिक्कबल्लापुर में की गई है।

ग्रामीण क्षेत्र में स्थित चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा को गैर-व्यावसायिक बनाने की दृष्टि से स्थापित, एसएमएसआईएमएसआर मुफ्त में चिकित्सा शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल की सुविधा प्रदान करेगा। संस्थान शैक्षणिक वर्ष 2023 से काम करना शुरू कर देगा।

पीएम मोदी इसके बाद दावणगेरे के जिला मुख्यालय में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के तहत विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। दावणगेरे के भाजपा सांसद जीएम सिद्धेश्वर के अनुसार, रैली में लगभग 10 लाख लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। इसको लेकर जीएमआईटी कॉलेज के बगल में 400 एकड़ भूमि में पंडाल लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular