Homeन्यूज़क्राइमJharkhand: गूगल ऐड के जरिए कर रहे थे फ्रॉड, 7 गिरफ्तार

Jharkhand: गूगल ऐड के जरिए कर रहे थे फ्रॉड, 7 गिरफ्तार

देवघर साइबर थाना पुलिस ने देवघर के सारठ थाना क्षेत्र और करौं थाना क्षेत्र में छापेमारी कर सात साइबर अपराधियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 12 मोबाइल फोन, 17 नकली सिम कार्ड, 1 लाख 1500 रुपये, एक बुलेट गाड़ी बरामद किये है। देवघर साइबर थाने के साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद के मुताबिक गोपनीय सूचना के आधार पर दोनों थानों में छापेमारी की गयी।

गिरफ्तार साइबर अपराधी गूगल ऐड के जरिए फ्रॉड किया करते थे। यह कस्टमर का नंबर लेकर उन्हें जल्दी लोन दिलाने और यह कहकर कि इनका लोन बाउंस हो गया है। इसके अलावा तरह-तरह के प्रलोभन देकर इनसे साइबर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे।

साइबर अपराधी फर्जी सिम का इस्तेमाल कर फर्जी बैंक अधिकारी और कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बन कर साइबर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार बदमाशों में विकास मंडल, फताउल अंसारी, मिराज अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, अबुतालिब, मेहबूब अंसारी, मोहम्मद सज्जाद अंसारी शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular