Homeराज्यउत्तर प्रदेशHathras: प्रेमिका ने जहर खिलाकर ली प्रेमी की जान

Hathras: प्रेमिका ने जहर खिलाकर ली प्रेमी की जान

एटा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। हाथरस के अंकित पुंढीर की हत्या से जुड़ी तीन फोन रिकॉर्डिंग सामने आई हैं। एक में जहर देने के बाद प्रेमिका ने अंकित को फोन किया। शायद वह जानना चाहती थी। कि अंकित मर चुका है या नहीं। जब वह मौत के करीब पहुंचा। तब भी पुष्टि करने के लिए कॉल किया।

लंबी सांसों के साथ बातचीत हुई। प्रेमिका बोली, इसके बाद भी जिंदा बच जाओ तो फांसी लगा लेना…गुडबाय। 17 मार्च की सुबह जिला हाथरस थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के डंडेश्री गांव निवासी अंकित पुंढीर (22) की मैनपुरी में मौत हो गयी। उसकी प्रेमिका चित्रा ने हरियाणा से फोन करके अंकित को एटा बुलाया था।

इसमें दोनों की कॉल रिकार्डिंग सामने आई हैं। एक कॉल की बातचीत के अनुसार अंकित को जहर दे दिया और वह अंतिम सांसें गिन रहा था। तब चित्रा ने कॉल किया।

कॉल को रिसीव करने के बाद अंकित लंबी सांसें ले रहा है और हांफती आवाज में हैलो-हैलो, बोलो। तब काफी देर बाद चित्रा जवाब देती है। और कहती है कि कुछ न हो तो फांसी लगा लेना, गुडबाय। अंकित कहता है ओके, और कुछ खिलाना हो वो भी खिला दो। तब चित्रा कहती है बस ऐसे ही जान दे देना।

छाती ठोंक कर आना

एक अन्य कॉल रिकार्डिंग में प्रेमिका अंकित को आने के लिए दबाव बनाती है। तब अंकित 16 मार्च को आने की बात कहता है। इसमें तमाम ऐसे शब्द कहे गए हैं, जिससे साबित हो रहा है। कि चित्रा ने पहले से ही हत्या की पूरी योजना बना ली थी। इसमें प्रेमिका कहती है कि छाती ठोंक कर आना और छाती को पीटना भी। अंकित समझने का प्रयास करता है। तो चित्रा बात को घुमा देती है। उसे बुलाने के लिए शाम का समय दिया जाता है।

यह था मामला

मृतक के चचेरे भाई शैलेश ने चित्रा, इसके पति हेमंत निवासी गांव बनैल थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर और भाई अमित व सनी निवासी नारायण नगर एटा के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। बताया कि चित्रा और अंकित के बीच प्रेम संबंध थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन चित्रा के परिजन तैयार नहीं थे। उन्होंने उसकी शादी बुलंदशहर में कर दी। लेकिन चित्रा के भाई अंकित से रंजिश ले बैठे थे। 12 मार्च को चित्रा से फोन कराया। 16 मार्च को नारायण नगर में उसे जहर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular