कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट हुई जारी

जानें कहाँ से चुनाव लड़ेंगे पूर्व सीएम - प्रदेशाध्यक्ष

0
42

विधानसभा चुनाव: कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम चुनाव लड़ने वालों में शामिल हैं। कर्नाटक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को लेकर बड़ा एलान किया है।

पार्टी ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इसमें 124 नामों को शामिल किए गए है। चुनाव लड़ने वालों में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम शामिल हैं। इस बार बेंगलुरु की गांधीनगर सीट से दिनेश गुंडुराव चुनाव लड़ेंगे। चामराजपेट सीट से जमीर अहमद खान पार्टी के उम्मीदवार होंगे। उधर चीतापुर सीट से मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे को उम्मीदवार बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here