हुंडई की नई कार का जलवा, तेज़ी से हो रही बुकिंग

0
83
All New Verna

हुंडई (Hyundai) मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) की नई लॉन्च सेडान ऑल न्यू वरना (All New Verna) ने लॉन्च से पहले ही मार्केट में जलवा बिखेर दिया है। हुंडई (Hyundai) मोटर्स ने इंडियन मार्केट में होंडा सिटी की बादशाहत को चुनौती देने के दिए ऑल न्यू वरना प्रीमियम मिडसाइज सेडान लॉन्च कर दी है। लोगो में इस नई लॉन्च कार के लिए काफी क्रेज दिख रहा है। अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) से लैस नई हुंडई वरना को शानदार लुक और लेटेस्ट फीचर्स के साथ लॉन्च से पहले ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी ने बताया कि लॉन्च के मौके पर ऑल न्यू वरना को अब तक 8000 बुकिंग मिल चुकी है। इसी के साथ Hyundai कंपनी नई वरना की सेल दोगुनी करने की तैयारी में है।

क्या है कीमत

इसकी एक्स शोरूम कीमत 10,89,900 रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 17,37,900 रुपये है। नई वरना में 1.5L MPi पेट्रोल और 1.5 लीटर Turbo Petrol इंजन ऑप्शन दिया गया है। यह सेडान 6 स्पीड मैनुअल, iVT और डीसीटी ट्रांसमिशन ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। नई वरना में 30 से ज्यादा स्टैंडर्ड फीचर्स और 65 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। नई वरना को Level 2 ADAS के साथ पेश किया जा रहा है, जिसमें लेन कीप असिस्ट,ड्राइवर असिस्टेंस वॉर्निंग, हाई बीम असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट कोलाइजन वॉर्निंग, लेन डिपार्चर वॉर्निंग और रियर क्रॉस ट्रैफिक कोलाइजन अवॉयडेंस असिस्ट समेत कई खास खूबियां हैं।

न्यू वरना सेडान की खासियत

3 नए कलर के साथ ही कुल 9 कलर ऑप्शंस और EX, S, SX और SX (O) जैसे ट्रिम लेवल में पेश ऑल न्यू हुंडई वरना पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा लंबी और चौड़ी है। इस मिडसाइज सेडान में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बोस का प्रीमियम साउंड, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट, हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स के साथ ही 6 एयरबैग्स, हिल स्टार्ट असिस्ट,इलेक्ट्रोनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ईबीडी के साथ एबीएस, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रोनिक पार्किंग ब्रेक समेत कई स्टैंडर्ड फीचर्स हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here