Homeराज्यउत्तर प्रदेशHamirpur: नर्स पर अज्ञात लोगों ने की दिनदहाड़े फायरिंग

Hamirpur: नर्स पर अज्ञात लोगों ने की दिनदहाड़े फायरिंग

हमीरपुर ज़िला अस्पताल में तैनात एक नर्स पर आज किसी अज्ञात दबंग ने दिनदहाड़े गोली चला कर जान से मारने का प्रयास किया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया लेकिन गनीमत यह रही की जल्दबाजी में फायर तिरछा हुआ। जिससे कुछ छर्रे उसके पैर में लगे और वह बाल बाल बच गई। वही घटना की सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमीरपुर सदर कोतवाली के सामने चंद क़दमों की दूरी पर स्वास्थ्य कर्मियों के सरकारी निवास बने हैं। इसी में से एक निवास में नर्स गरिमा सिंह रहती है। आज दोपहर किसी ने निवास का दरवाज़ा खटखटाया और जैसे ही गरिमा सिंह ने दरवाज़ा खोला आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत यह रही की फायर नीचे हुआ जिससे गरिमा बाल बाल बच गई। कुछ छर्रे उसके पैर में लगे हैं।

सराकरी कालोनी में फायर की आवाज़ सुन कर यहाँ हडकंप मच गया। गरिमा ने बताया की गोली चलाने वाला अकेला था। जिसे वह पहचान नहीं सकी है।

सदर पुलिस स्टेशन से चंद क़दमों पर चली गोली की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। सी सदर ने कहा नर्स से तहरीर ली गई है। मामले की जांच करते हुए उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular