Homeन्यूज़अंतरराष्ट्रीयAmerica: चॉकलेट फैक्टरी में विस्फोट होने से दो लोगो की हुई मौत

America: चॉकलेट फैक्टरी में विस्फोट होने से दो लोगो की हुई मौत

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया (Pennsylvania) में एक चॉकलेट की फैक्टरी में शुक्रवार की शाम को विस्फोट हो जाने से दो लोगो की मौके पर मौत हो गयी। वही, इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। वेस्ट रीडिंग बोरो पुलिस विभाग (West Reading Borough Police Department) के प्रमुख वेन होल्बेन (Wayne Holbein) ने वेस्ट रीडिंग स्थित आर. एम. पाल्मर कॉरपोरेशन के प्लांट में हुए ब्लास्ट में दो लोगों की मौत होने और कई अन्य लोगों के घायल होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्लांट में ब्लास्ट के बाद से 9 लोग लापता हैं।

वेन होल्बेन (Wayne Holbein) ने बताया कि, यह ब्लास्ट शाम चार बजकर 57 मिनट पर हुआ। उन्होंने बताया कि, इसके कारण परिसर की एक बिल्डिंग पूरी तरह बर्बाद हो गई और पास की एक दूसरी इमारत को भी काफी नुकसान पहुंचा। विस्फोट के कारण अब कोई खतरा नहीं है, लेकिन वेन होल्बेन ने निवासियों को फैक्टरी के आसपास के इलाको से दूर रहने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य सेवा प्रदाता ‘टॉवर हेल्थ’ की प्रवक्ता जेसिका बेजलर (Jessica Bezler) ने कहा कि, शुक्रवार शाम 8 लोगों को रीडिंग अस्पताल में एडमिट कराया गया।

विस्फोट इतना तेज़ था कि हवा में काफी ऊपर तक धुएं का गुबार देखा गया और मलबा भी बहुत दूर तक फैला था। वही, मेयर सामंता काग (Mayor Samantha Kag) ने कहा कि, विस्फोट की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिल्डिंग 4 फीट आगे खिसक गई। उन्होंने आगे कहा कि, “वहां की हालत देखना काफी मुश्किल था। यह वाकई में डरावना था।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular