Homeराज्यअरुणाचल प्रदेशArunachal Pradesh के जेल में बंद कैदियों ने चलायी सुरक्षाकर्मी पर गोली

Arunachal Pradesh के जेल में बंद कैदियों ने चलायी सुरक्षाकर्मी पर गोली

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, दो कैदियों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी पर गोली चला दी है। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश में निकी सुमी के नेतृत्व वाले एनएससीएन-के (NSCN-K) गुट के दो उग्रवादी ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी की खून कर तिरप जिले के खोंसा जेल से रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने इस मामले की पूरी जानकारी सोमवार को दी।

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) पुलिस के प्रवक्ता रोहित राजबीर सिंह (Rohit Rajbir Singh) ने बताया कि, जेल के विशेष प्रकोष्ठ में कैद दो उग्रवादी रोकसेन होमचा लोवांग (Roksen Homcha Lowang) और तिप्तु कितनिया (Tiptu Kitania) ने कांस्टेबल वांगन्याम बोसई (Wangnyam Bosai) से सर्विस राइफल छीन ली और रविवार को शाम करीब पांच बजे वांगन्याम बोसई (Wangnyam Bosai) पर फायरिंग की और जेल से भाग गए।

वांगन्याम बोसई (Wangnyam Bosai) के पेट में गोली लगी थी। असम के डिब्रूगढ़ जिले में हॉस्पिटल से ले जाते वक़्त रस्ते में उनका देहांत हो गया। तिप्तु कितनिया चांगलांग जिले में खारसांग का निवासी है और विचाराधीन कैदी था। वहीं तिरप जिले के बोरदुरिया का निवासी रोकसेन होमचा लोवांग हत्या के मामले में सजा काट रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक, फरार कैदियों को पकड़ने के लिए तिरप के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और छठी असम राइफल्स के कमांडिंग अधिकारी के नेतृत्व में तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular