Homeराज्यमध्य प्रदेशप्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी

प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी

Madhya Pradesh: झाबुआ प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया (Dr. Vikrant Bhuria) को आज झाबुआ में गोपाल कॉलोनी स्थित निवास से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। डॉ विक्रांत भूरिया (Dr. Vikrant Bhuria) एवं उनके कांग्रेसियों द्वारा 2 दिन पहले भोपाल में ट्रेन रोकी गई थी। जिसके बाद उन पर भोपाल में एफ आई आर दर्ज की गई थी।

गिरफ्तारी के बाद टीआई जीआरपी भोपाल नितिन पटेल के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 1 दिन पूर्व दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन को भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर बिना घोषणा के विक्रांत भूरिया एवं अन्य कांग्रेसियों द्वारा अघोषित रूप से रोकने पर और आमजन की यात्रा में व्यवधान उत्पन्न करने पर जीआरपी थाना रानी कमलापति में आईपीसी की धारा 146 रेलवे प्रोटेक्शन एक्ट की धारा 144 147 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उनके पालन में माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी की गई है।

भोपाल रेलवे पुलिस के अधिकारी पुलिस बल के साथ वाहनों में सवार होकर गोपाल कॉलोनी स्थित डॉक्टर विक्रांत भूरिया के निवास पर पहुंचे। इसकी जानकारी जैसे ही कांग्रेसियों को लगी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। पूरे 1 घंटे तक कांग्रेस के कार्यकर्ता द्वारा डॉ विक्रांत भूरिया के निवास पर भाजपा के विरोध में कांग्रेसियों ने नारेबाजी की। इनके द्वारा डॉक्टर भुरिया की गिरफ्तारी का विरोध किया गया। पुलिस के वाहन रोके गए। भारी पुलिस बल के साथ बड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टर भुरिया जी की गिरफ्तारी हुई। डॉ विक्रांत भूरिया (Dr. Vikrant Bhuria) पूर्व केंद्रीय मंत्री झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक कांतिलाल भूरिया के पुत्र हैं।

राणापुर में किया गया विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन

यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया जी की गिरफ्तारी के विरोध में एवं राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता खत्म करने के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं शहर कॉन्ग्रेस कमेटी राणापुर द्वारा पुराने बस स्टैंड राणापुर अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन का आयोजन रखा गया है एवं पुतला दहन किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा पुतले पर पानी डालकर पुतले को बुझाया गया। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मथियास जी भूरिया, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय जी भाभर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ दिनेश जी गाहरी, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष प्रकाश परमार, मोहन जी चौधरी, विजय जी शाह, कन्हैय्या लाल जी बसेर, ओमप्रकाश जी पोरवाल, रमेश मेडा सरपंच, राकेश डामोर, कमल पटेल, दरियाव सिंगाड, दीपक राठौड़, ध्रुव राठौड़, अरबाज सिसगर, भवानी जी माली, विष्णु पंचाल, विजय भूरिया, मनोज ,विनोद, महेश, धु्व राठोड़, राहुल माली भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular