राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर कांग्रेस के ‘ब्लैक’ विरोध में आज तृणमूल की अचानक आगमन हुई। यह देख कर हर कोई हैरान हो गया। इसे विपक्षी एकता की एक दुर्लभ उपलब्धि में से एक माना जा रहा है, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस ने कहा था कि वह भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से समान डिस्टेंस बनाये रखेगी। अब यह देखकर हर कोई हैरान नज़र आ रहा है।
वही, आज कांग्रेस पार्टी के प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के कार्यालय में बड़ी रणनीति मीटिंग हुई। जिसमें प्रसून बनर्जी (Prasun Banerjee) और जवाहर सरकार ने टीएमसी (TMC) का प्रतिनिधित्व किया। बताया जा रहा है कि इस बैठक में संसद से राहुल गांधी की अयोग्यता पर विपक्ष की रणनीति पर चर्चा हुई। पार्टी ने कहा कि, विपक्ष को एकजुट होना चाहिए, भले ही वे अन्य मुद्दों पर संयुक्त मोर्चे से खुद को दूर कर रहे हों।
राहुल गांधी की अयोग्यता पर विरोध स्वरूप कांग्रेस सांसदों ने काले कपड़े पहने थे। तेलंगाना में कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के साथ “काले कपड़े” विरोध में शामिल हुई। बता दे कि, इस बैठक में 17 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया जिसमे आईएनसी, डीएमके, एसपी, जेडीयू, बीआरएस, सीपीएम, आरजेडी, एनसीपी, सीपीआई, आईयूएमएल, एमडीएमके, केसी, टीएमसी, आरएसपी, आप, जम्मू-कश्मीर एनसी और शिवसेना (यूबीटी) शामिल हुए।


