Delhi: लिव-इन पार्टनर की आग लगाकर हत्‍या

पीड़िता अपने पति को छोड़कर पिछले छह साल से आरोपी मोहित के साथ रह रही थी।

0
16
burnt to death

दिल्ली में दूसरी लिव-इन पार्टनर की हत्या से जुड़ी घटना सामने आया है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अमन विहार में नशीले पदार्थों को लेकर हुए लड़ाई के बाद कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा जलाए जाने के बाद, सोमवार को एक 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस को 11 फरवरी को पता चला था। कि जली हुई एक महिला को एसजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के मुताबिक जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो महिला बयान देने को तैयार नहीं थी।

इस महिला की पहचान बाद में उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बलबीर विहार की निवासी के रूप में हुई और वह एक फुटवियर फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम करती थी। पुलिस ने बताया कि इलाज के लिए महिला को सफदरजंग अस्पताल और फिर एम्स ट्रॉमा सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि पीड़िता अपने पति को छोड़कर पिछले छह साल से आरोपी मोहित के साथ रह रही थी। उसके दो बच्चे थे- एक पति से और दूसरा मोहित से।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की हालत गंभीर होने के कारण वह बयान दर्ज कराने में असमर्थ थी। सोमवार को उसकी अस्पताल में मौत हो गई और पोस्टमार्टम किया गया। परिवार के सदस्‍यों के बयान के आधार पर अमन विहार थाने में हत्‍या का केस दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 10 फरवरी की रात मोहित के साथ महिला की तब बहस हो गई, जब उसने उसे अपने दोस्त के यहां मादक पदार्थ लेते देखा। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर उसके ऊपर ‘तारपीन का तेल’ डाला और आग लगा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here