Assam: प्रेमी के साथ मिलकर पति-सास की हत्या

टुकड़े कर फ्रिज में रखे शव, वंदना का शादी के बाद से ही किसी के साथ संबंध था।

0
43
dead bodies kept in fridge

Assam: दिल्ली में श्रद्धा वॉकर और निक्की की हत्या के बाद असम (Assam) का एक और मामला सामने आया है। जिसमें शव के टुकड़े-टुकड़े करके फ्रिज में रख दिया गया था। पुलिस के अनुसार एक महिला ने अपने पति और सास की हत्या कर दी और फिर उनके शवों को फ्रिज में छिपा दिया। मामले की जाँच कर रहे पुलिस के अनुसार, ये पूरी घटना असम (Assam) के नूनमाटी इलाके से जुड़ी है।

पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान वंदना कलिता के रूप में की है। पुलिस की शुरुआती जाँच में पता चला है कि वंदना का शादी के बाद से ही किसी के साथ संबंध था। इस वजह से ही वंदना ने पति अमरज्योति डे और सास शानकारी डे की हत्या की। पुलिस की जाँच में खुलासा हुआ है कि वंदना ने दोनों की हत्या करने के तीन दिन बाद अपने प्रेमी की मदद से शव के टुकड़े किए और कुछ टुकड़ों को मेघालय के चेरापूंजी जाकर फेंक दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वंदना ने असम पुलिस की टीम को चेरापूंजी में उस जगह पर लेकर गई जहाँ उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति और सास के शव के कुछ टुकड़ों को फेंका था। पुलिस की पूछताछ में वंदना ने बताया कि उसने दोनों शवों के कुछ टुकड़ों को कई दिनों तक फ्रिज में भी रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here