Homeराज्यउत्तर प्रदेशNitin Gadkari बलिया के चितबड़ागांव पहुंचे और जनसभा को सम्बोधित किया

Nitin Gadkari बलिया के चितबड़ागांव पहुंचे और जनसभा को सम्बोधित किया

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने सोमवार को बलिया (Ballia) के चितबड़ागांव पहुंचे। परिवहन मंत्री ने जनपद और आसपास के जिलों के कुल 6500 करोड़ निवेश से सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें सबसे महत्वपूर्ण ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे (Greenfield Expressway) का शिलान्यास रहा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे 5320 करोड़ रुपये में बनेगा।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे गाजीपुर के जंगीपुर से छपरा के रिविलगंज 117 किमी व भरौली से ऊंचाडीह तक 17 किमी लिंक फोरलेन है। गाजीपुर और बलिया के सीमावर्ती इलाका चितबड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि, साल 2024 के पहले उत्तर प्रदेश में सड़कों के नेटवर्क को काफी मजबूत किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की सड़कें अमेरिका की तरह होंगी।

छोटे कस्बे से लेकर महानगरों तक आना जाना पूरी तरह सुगम हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि, वर्ष 2014 से पहले जहां 7000 किलोमीटर राष्ट्रीय मार्ग बनी थी। साल 2023 तक 14 हजार किलोमीटर से अधिक सड़क बन जाएगी। इस कार्यक्रम में हज़ारो लोग मौजूद रहे।

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, मैं कभी झूठ नहीं बोलता हूं। जो वादा कर रहा हूं वो निभाऊंगा। उत्तर प्रदेश की अब तस्वीर बदलेगी। विकास हमेशा सड़क से ही होकर जाता है। अभी बलिया से पटना जाने में आपको चार घंटे लगते हैं। ये हाईवे जब बन जाएगा तब आप एक घंटे में पटना पहुंच जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मांग पर फेफना से हल्दी 200 करोड़ से निर्माण कराने की भी घोषणा की। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने कई एक्सप्रेस-वे तथा फोरलेन सड़क की भी घोषणा की जिसमें बनारस, हावड़ा, गोरखपुर आदि क्षेत्रों के है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular