Aligarh: फांसी के फंदे से लटका मिला दलित किशोरी का शव

15 वर्षीय एक दलित लड़की का शव उसके घर में फांसी से लटकता पाया गया था।

0
13
Dalit girl found hanging

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली इलाके में एक 15 वर्षीय दलित लड़की का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। उसकी हत्या की बात भी परिजनों ने जताई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अतरौली थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव इलाके में शनिवार की रात एक 15 वर्षीय दलित लड़की का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। उसके परिजन जब खेत से काम कर के घर लौटे तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि लड़की के परिजन ने पुलिस को दी गई लिखित सूचना में किशोरी की हत्या कर शव फंदे से लटकाए जाने की आशंका जाहिर की है। उनका आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग लोग पिछले काफी अर्से से लड़की को परेशान कर रहे थे।

परिजन का कहना है कि पिछले साल 27 मार्च को उन्होंने आरोपी दबंगों के खिलाफ बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। बहरहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here