Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रयागराज : 33 लाख रुपये के साथ सर्राफ़ा एजेंट हुआ गिरफ़्तार

प्रयागराज : 33 लाख रुपये के साथ सर्राफ़ा एजेंट हुआ गिरफ़्तार

प्रयागराज (Prayagraj) के सर्राफ़ा बाजार में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने महाराष्ट्र के सतारा का सचिन दत्तू गारले को प्रयागराज जंक्शन पर गिरफ्तार कर लिया। जहा पुलिस को सचिन के पास 33 लाख नकदी मिली। यह घटना रविवार को उस वक़्त की है जब सचिन प्रयागराज से कोलकाता वापस जा रहा था।

कोलकाता से लाया सोने की ईंट

प्रयागराज जीआरपी थाना प्रभारी राजीव उपाध्याय के मुताबिक, सचिन कोलकाता और प्रयागराज के सर्राफ़ा व्यापारियों के बीच कैरियर का काम करता है। वह कोलकाता से सोना लेकर यहां सर्राफ़ा व्यापारियों को देता है, उनसे नकदी लेकर कोलकाता पहुंचाता है। इसी सिलसिले में रविवार सुबह भी वह ट्रेन में कोलकाता से सोने की ईंट लेकर आया और एक सर्राफ़ा व्यापारी के घर पर जा कर दिया, फिर उससे बैग में नक़दी लेकर वापस कोलकाता जा रहा था।

आयकर विभाग करेगा कार्यवाही

रेलवे पुलिस की टीम ने सचिन को उस वक़्त दबोच जब वह जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर ट्रेन में बैठे ट्रेन चलने का इंतजार कर रहा था। जहां पकडे जाने पर उसने रेलवे पुलिस को सर्राफ़ा व्यापारी का नाम और मोबाइल नंबर भी दिया। जिसके बाद वहाँ पर आयकर विभाग की टीम भी पहुंची। अब सचिन को आयकर विभाग की टीम लेकर अपने साथ सराफा व्यापारी के घर गई है। आयकर विभाग की टीम ही आगे की पूरी कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular