मासूम बालक के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

करारी क्षेत्र के एक मासूम बालक के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया था।

0
6
rape

कौशाम्बी करारी थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब म्योहर गांव के पास से पुलिस ने कुकर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उन आरोपियों को कारावास में भेज दिया है।

घटनाक्रम के मुताबिक बताया जा रहा है, करारी क्षेत्र के एक मासूम बालक के साथ 2 दिन पहले दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद सत्येंद्र कुमार पुत्र दौलतराम वा मैना पुत्र रामचन्द्र निवासी म्योहर नामजद आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी। करारी उपनिरीक्षक अजीत कुमार उपाध्याय ने पुलिस फोर्स के साथ दुष्कर्म के आरोपी सत्येंद्र कुमार पुत्र दौलतराम वा मैना पुत्र रामचन्द्र निवासी म्योहर को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें अदालत में पेश किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here