Homeराज्यउत्तर प्रदेशNajmul Hasan: महंगाई से जनता परेशान है, तो किसान आवारा पशुओं से...

Najmul Hasan: महंगाई से जनता परेशान है, तो किसान आवारा पशुओं से परेशान है

कौशाम्बी: राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) के वरिष्ठ नेता नजमुल हसन रिजवी (Najmul Hasan Rizvi) ने करारी कस्बा सहित क्षेत्र की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर गहरी चिंतन व्यक्त करते हुए कहा कि, प्रतिदिन लूट, हत्या दुराचार, बलात्कार जैसी घटनाओं से जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।

करारी क्षेत्र की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है: नजमुल हसन

जहां एक तरफ महंगाई से जनता परेशान है और आवारा पशुओं से किसान परेशान है। वहीं दूसरी तरफ बढ़ रहे अपराधों से जनता पूरी तरह भयभीत है। नजमुल हसन रिज़वी ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कड़े शब्दों में कहा कि, करारी कस्बा एवं करारी क्षेत्र में बढ़ रहे लगातार अपराधों से गरीब किसान मजदूर भय के माहौल में जीवन व्यतीत कर रहा है। ना बच्चे सुरक्षित है, ना महिलाएं सुरक्षित है गरीब किसान मजदूर न्याय पाने के लिए ठोकर खा रहा है।

2 माह के अंदर कई हत्याएं कई लूट हुई है: हसन

उन्होंने कहा कि, जिले में कानून का राज नहीं अपराधियों और असामाजिक तत्वों का राज चल रहा है। नजमुल हसन ने आगे कहा कि, 2 माह के अंदर कई हत्याएं कई लूट, कई दुराचार, कई बलात्कार, कई छिनैती लगातार हुई है। करारी कस्बा में पुलिस गश्त बिल्कुल बंद है। चोरों के आतंक से गरीबों व्यापारियों का जीना दूबर हो गया है। नजमुल हसन ने करारी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर एसपी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र ठोस कार्रवाई किए जाने एवं फेरबदल की मांग की है।

इस बैठक में मौजूद मोहम्मद चमन, अशरफ हुसैन, रामनारायण सरोज, जगलाल कोरी रामप्रकाश गौतम, इंद्रल प्रसाद मौर्या, राजेश सिंह पटेल, छेदी चौरसिया, सखावत उर्फ बनने मियां, अब्दुल कवि, अब्दुल अली, हरीश चंद्र विश्वकर्मा आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular